Recipe Tips: आप भी नाश्ते में बना सकते हैं गेस्ट के लिए पनीर टिक्का सैंडविच

इंटरनेट डेस्क। आपके घर कुछ मेहमान आए हैं और आप भी उनके नाश्ते की तैयार कर रहे हैं तो आप भी सुबह-सुबह ब्रेकफास्ट में उनके लिए बना सकते है। पनीर टिक्का सैंडविच, ये आपको खाने में तो पसंद आएंगे ही बन भी आसानी से जाएंगे।

सामग्री
पनीर - 250 ग्राम
ब्रेड स्लाइस - 6
चीज़ क्यूब - 4
ओरिगेनो - जरुरत के अनुसार
नमक - स्वादानुसार
टमाटर - 2 बड़े
बटर - जरुरत के मुताबिक
चिली फ्लेक्स - 1 टी स्पून
पिज्जा सॉस - 2टी स्पून

विधि
सबसे पहले आपको चीज़ क्यूब को लेकर उसे कद्दूकस कर लेना है। इसके बाद आपको टमाटर को गोल-गोल टुकड़े काट लेने है। अब पनीर को पतले-पतले चौकोर टुकड़ों में काटकर रख लें। इसके बाद ब्रेड स्लाइस लें और उसके ऊपर बटर, चिली फ्लेक्स और पिज्जा सॉस को चारों ओर लगा दें। इसके बाद ब्रेड स्लाइस के ऊपर टमाटर, पनीर के टुकड़े रखें और ब्रेड स्लाइस पर कद्दूकस किया चीज़ चारों और फैला दें। इसके बाद दूसरी ब्रेड स्लाइस से इसे ढ़ककर पैक कर दे। इसके बाद आपको सैंडविच को एक पॉट में रखना हैं और माइक्रोवेव में रखकर 2 मिनट तक सेकना है और सर्व करना है।

pc- youtube