Recipe Tips: गेस्ट के लिए नाश्ते में आप भी बना सकते है वेज सैंडविच

इंटरनेट डेस्क। आपके घर कुछ गेस्ट आए हुए हैं और आप नाश्ते की तैयारी कर रहे हैं तो फिर आपकों आज बता रहे हैं एक ऐसा नाश्ता जो जरूर पसंद आएगा। जी हां आप चाहे तो गेस्ट के लिए ‘वेज सैंडविच’ बना सकते है।

सामग्री
ब्रेड स्लाइस - 4
शिमला मिर्च - आधी बारिक कटी
खीरा - आधा स्लाईस कट में
मेयोनेस - 3 चम्मच
टोमेटो सॉस 
गाजर - बारिट कटी
आलू (उबला हुआ) - 1
प्याज - 1 कटा हुआ
पनीर - 50 ग्राम
चीज़ स्लाइस - 4
नमक 

विधि
सबसे पहले तो आपकों सभी सब्जियों को बारिक काट लेना है। इसके बाद इसमें उबले हुए आलू को मैश करना है और पनीर और थोड़ा सा मेयोनेस मिला देना है। अब आपकों ब्रेड स्लाइस को गर्म तवे पर थोड़ा सेंक लेंना है और इसके बाद उस पर थोड़ा टमैटो केचप, नमक डालकर हटा देना है। अब आप ब्रेड के स्लाइस को प्लेट में रखें और इस पर बनाया गया वेजिटेबल मिक्सचर फैलाए और उपर से चीज़ स्लाइस रखें। इसके बाद दूसरी ब्रेड स्लाइस से इसे कवर करें और फिर इसे तवे पर सेंक कर सर्व करें।

pc- Vaya