REET Mains 2025: रीट मैंस परीक्षा का फाइलन राउंड आज, दोनों शिफ्ट में होंगे संस्कृत सब्जेक्ट की परीक्षा

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड भर्ती परीक्षा, थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती ( रीट मैंस 2026) आयोजित कर रहा है।  इस भर्ती के ज़रिए सरकारी स्कूलों में थर्ड ग्रेड टीचरों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए 17 से 20 जनवरी तक राज्य के 14 जिलों में परीक्षा आयोजित की जा रही है। आज इस भर्ती परीक्षा का आखिरी दिन है।

आज सुबह की पहली शिफ्ट में लेवल-1 संस्कृत और दूसरी शिफ्ट में लेवल-2 संस्कृत सब्जेक्ट की परीक्षा होगी। दोनों शिफ्ट में होने वाली पहली पारी की परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी का दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक रखा गया है।

इस बार राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड काफी सतर्क नजर आ रहा है, स्टूडेंट्स के लिए ड्रेस कोड और दूसरी चीजों को लेकर गाइडलाइंस की जानकारी पहले ही दे दी गई है। कैंडिडेट्स से कहा गया है कि वे इनका सख्ती से पालन करें, नहीं तो उन्हें परीक्षा में बैठने से रोक दिया जाएगा।

pc- pw.live