REET Mains Result 2026: राजस्थान शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम हुआ जारी, चेक कर सकते हैं यहां

इंटरनेट डेस्क। आप भी शिक्षक बनने की राह में हैं और आपने भी रीट की परीक्षा दी हैं तो ये खबर आपके लिए काम की है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने तीसरी श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा यानी ‘रीट मेंस 2026’ के लेवल-1 (कक्षा 1 से 5) का फाइनल परिणाम और कटऑफ घोषित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार इस परीक्षा में शामिल हुए करीब 9 लाख अभ्यर्थियों के भाग्य का फैसला पीडीएफ लिस्ट के रूप में सबके सामने है। रीट मेंस परीक्षा में शामिल हुए युवा ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

बोर्ड ने रीट मेंस 2026 रिजल्ट के साथ ही श्रेणीवार नॉन-टीएसपी और टीएसपी एरिया की कटऑफ भी जारी की है। जिन उम्मीदवारों का चयन इस लिस्ट में हुआ है, उन्हें अब सीधे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन अगले दौर से गुजरना होगा।

pc- timesnowhindi.com