Rekha's Birthday: 72 साल की हुई अभिनेत्री रेखा, दोस्त हेमा मालिनी ने इस खास अंदाज में किया विश

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा 72 इयर की हो चुकी है। आज उनका जन्मदिन है। इस मौके पर हेमा मालिनी ने उन पर खूब प्यार लुटाया। रेखा के 72वें जन्मदिन पर हेमा ने खास अंदाज में उन्हें बधाई दी है, उन्होंने रेखा के लिए ऐसी दुआ मांगी, जो किसी भी दोस्त के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है।

रेखा के जन्मदिन पर हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों के साथ एक वीडियो शेयर किया है, उन्होंने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो, प्यारी रेखा, भगवान आपको हमेशा खुशी, अच्छी सेहत और समृद्धि का आशीर्वाद दें। तस्वीर में दोनों एक्ट्रेसेस मुस्कुराती नजर आ रही हैं, हेमा की इस पोस्ट ने दोनों के लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते को फिर चर्चा में ला दिया।

हेमा मालिनी और रेखा का रिश्ता सिर्फ फिल्मी दुनिया तक सीमित नहीं है, हेमा ने रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ में अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया था कि वह रेखा को तब से जानती हैं, जब वह हिंदी सिनेमा की बड़ी स्टार नहीं बनी थीं। हेमा चेन्नई में भरतनाट्यम सीख रही थीं और मशहूर डांस गुरु वेम्पति चिन्ना सत्यम से कुचिपुड़ी का प्रशिक्षण भी ले रही थीं। रेखा भी बचपन में उन्हीं की डांस क्लास में आती थीं। हेमा ने बताया कि रेखा काफी शरारती थीं और अकसर रिहर्सल से भाग जाती थीं. ऐसे में गुरुजी को उन्हें पकड़ने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती थी।

pc- ndtv india