Rinku Singh Priya Saroj Net Worth: सांसद प्रिया सरोज संग रिंकू सिंह लेंगे सात फेरे! जाने दोनों की कितनी है नेटवर्थ
- byShiv sharma
- 18 Jan, 2025

इंटरनेट डेस्क। साल 2023 में एक आईपीएल मैच के दौरान के अलीगढ़ के रिंकू सिंह ने ऐसा कारनामा किया कि हर कोई दिवाना हो गया। अब वो टीम इंडिया का हिस्सा भी है। ऐसे में चर्चा हैं कि रिंकू सिंह जल्द शादी करने वाले हैं। जिसके साथ रिंकू सिंह की शादी होने वाली है वो भी बड़ा नाम है, खबर है कि स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह की समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से शादी होने वाले है।
26 साल की प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के मछलीशहर सीट से सांसद हैं वो पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 में चुनकर आई हैं। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज समाजवादी पार्टी के बडे़ नेता हैं और वो तीन बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं, फिलहाल केराकत सीट से सपा के विधायक हैं।
कितनी हैं दोनों की नेटवर्थ
प्रिया सरोज के चुनावी हलफनामे पर नजर डालें तो उनके पास न कोई अपना घर है, और न ही उनके नाम पर कोई कार है, ज्वेलरी के नाम पर केवल 5 ग्राम सोना है। 2024 के दौरान चुनावी हलफमाने में बताया था कि उनकी कुल संपत्ति 11,25,719 रुपये की है। वहीं बात रिंकू सिंह की करें तो इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले डिफेंडिंग चैंपियंस केकेआर ने जिन 6 खिलाड़ियों को रिटेन किया, उसमें रिंकू सिंह भी एक बड़ा नाम थे। 55 लाख रुपये की सैलरी से कोलकाता नाइटराइडर्स ने उन्हें डायरेक्ट 13 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया है।
pc- inkhabar