Rishabh Pant: क्रिकेटर ऋषभ पंत ने सीएम पुष्कर धामी को लिखा, जमीन दिलाने में मदद करें, दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होना चाहता हूं

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत ने देर रात उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी को एक्स पर एक मैसेज किया और कहा की मुझे रहने के लिए जमीन दिलवाएं। पंत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जमीन खरीदने में मदद करने की अपील की है। उन्होंने लिखा- दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होकर अपने गृहराज्य में घर बनाना चाहता हूं। मैं 3 साल से परेशान हूं, लेकिन अब तक जमीन नहीं मिल पाई है।

पंत फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए उत्तराखंड में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले व्यक्ति हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने 23.84 करोड़ रुपए का इनकम टैक्स भरा था। पंत ने एक्स पर लिखा, हैलो सर, आप कैसे हैं? उत्तराखंड का होने के नाते मुझे बहुत समय हो गया है। मैं दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होने के लिए जमीन खरीदने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन मुझे नहीं मिल रही।

मुझे अपना उत्तराखंड बहुत पसंद है। मेरी आपसे रिक्वेस्ट है कि प्लीज जमीन खरीदने में मेरी मदद करें। मेरे लिए यह एक बुरा सपना बन गया है। मैंने सब कुछ ताक में रखकर राज्य का प्रमोशन किया था। मैं उत्तराखंड में लोगों की मदद करने के लिए अपने मूल स्थान पर वापस जाना चाहता हूं। मैं अपने पहाड़ी लोगों के पास लौटना चाहता हूं। प्लीज इस मामले को देखें। 3 साल हो गए हैं, आपके जवाब का इंतजार है, कोई जमीन नहीं मिली।

pc- BBC