Rohit Sharma: टीवी पर नया शो लेकर आ रहे रोहित शर्मा, पिच के बाद अब दिखेंगे सीधे...

इंटरनेट डेस्क। इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार बैटर और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अब कुछ नया करने जा रहे है। सुनने में आ रहा हैं की वो एक शो लेकर आ रहे है। रोहित शर्मा सोनी टीवी पर जल्द अपना एक नया रियलिटी शो लेकर आएंगे। बीते दिनों इसका मजेदार टीजर जारी किया गया, जिसमें क्रिकेटर का वही अंदाज दिखा।

हालांकि इस टीजर में ये नहीं बताया गया कि उनका शो क्या और किस बारे में होगा। लेकिन रोहित ने अभी से फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है। क्रिकेटर के शो के टीजर में हम उन्हें उनके फैंस से मिलते हुए देखते हैं, जो रोहित से उनकी आइकॉनिक लाइन कोई गार्डन में नहीं घूमेगा बोलने की डिमांड करते हैं।

जितने भी फैंस आकर उनसे मिलते हैं, सभी रोहित से यही डिमांड रखते हैं जिससे बाद में वो परेशान भी हो जाते हैं। अंत में वो खुद सोचते हैं कि जब उनकी ये एक लाइन इतनी वायरल हो सकती है, तो क्या होगा जब उनका पूरा शो टीवी पर आएगा? जिसके बाद हम खुद रोहित को स्माइल करते देख सकते हैं।

pc- aaj tak