Rohit Shetty: गोलमाल 5 को लेकर रोहित शेट्टी ने किया बड़ा खुलासा, अब इस फ्रेंचाइजी की फिल्म फैंस को....

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी का नाम आते ही उनकी एक फ्रेंचाइजी की हमेशा याद आ जाती हैं और उसक नाम हैं गोलमोल। वैसे उनकी हर फिल्म में जितना एक्शन होता है, उतना ही फन भी होता है। ऐसे में गोलमाल फ्रेंचाइजी की फिल्मे भी ऐसी ही हैं जिसेमें दोनो चीजें देखने को मिलती है। 

ऐसे में उन्होंने अपनी इसी फ्रेंचाइजी फिल्म के बारे में एक और बड़ा अपडेट दे दिया है। उन्होंने सबकी पसंदीदा फिल्म गोलमाल के पांचवें सीक्वल को लेकर एक इंटरव्यू में बताया है कि गोलमाल 5 पाइपलाइन में है। एक इंटरव्यू में रोहित शेट्टी से सवाल किया गया कि क्या वह गोलमाल 5 से जुड़ा कोई अपडेट दे सकते हैं? 

इस पर उन्होंने कहा कि अभी अपकमिंग मूवी पर काम चल रहा है। और इसमें वक्त लगेगा। रोहित शेट्टी ने कहा गोलमाल सीरीज तो बनती रहेगी। ऐसा तो हो नहीं सकता कि फिल्म न बने। लेकिन इसमें वक्त लगेगा।

pc- india.com