RRB Recruitment 2026: रेलवे में आइसोलेटेड कैटेगरी के 195 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 5 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन; जानें योग्यता और सैलरी
- byvarsha
- 03 Nov, 2026
PC: JAGRAN
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की तरफ से एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आरआरबी ने आइसोलेटेड कैटेगरी (CEN-09/26) के तहत विभिन्न पदों पर बंपर भर्तियों के लिए शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 5 नवंबर 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 4 दिसंबर 2026
योग्यता और आयु सीमा
शैक्षणिक योग्यता: इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। अभ्यर्थी का पदानुसार 12वीं कक्षा पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट (Post Graduate) होना अनिवार्य है।
आयु सीमा (Age Limit): उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु पदानुसार 30, 32, 33, 35 या 40 वर्ष तक हो सकती है।
आयु में छूट: आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। विस्तृत जानकारी डिटेल्ड नोटिफिकेशन आने पर स्पष्ट होगी।
कुल पद और वेतनमान:
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 195 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
सैलरी (Pay Scale): चयनित होने वाले युवाओं को सातवें वेतन आयोग के तहत पद के अनुसार लेवल 2 से लेकर लेवल 7 तक का आकर्षक वेतनमान प्रदान किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों की परीक्षा के आधार पर किया जाएगा:
CBT परीक्षा: सबसे पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में शामिल होना होगा।
अगले चरण: सीबीटी में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को पदानुसार स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट (SST), परफॉर्मेंस टेस्ट, टीचिंग स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए बुलाया जाएगा।
सभी चरणों को पूरा करने के बाद अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया और फीस:
कैसे करें आवेदन: इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in पर ही स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी भी माध्यम से भेजे गए फॉर्म मान्य नहीं होंगे।
आवेदन शुल्क:
जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस (EWS): ₹500
एससी, एसटी एवं महिला/अन्य आरक्षित वर्ग: ₹250
शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकेगा।
फीस रिफंड नियम: सीबीटी (CBT) परीक्षा में शामिल होने के बाद जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को ₹400 रिफंड कर दिए जाएंगे, जबकि एससी, एसटी और अन्य पात्र वर्गों के उम्मीदवारों की पूरी ₹250 फीस वापस कर दी जाएगी।





