RSS: न्यूयॉर्क में भागवत के कार्यक्रम पर नया बवाल, धार्मिक नेताओं ने धोखे से कार्यक्रम में बुलाए जाने का आरोप लगाया
- byShiv
- 05 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चीफ मोहन भागवत के न्यूयॉर्क में मैडिसन स्क्वॉयर गार्डन में हुए कार्यक्रम को लेकर नया विवाद सामने आया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो कुछ धार्मिक नेताओं ने धोखे से कार्यक्रम में बुलाए जाने का आरोप लगाया है और कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं दी गई थी कि इसमें आरएसएस चीफ मोहन भागवत शामिल होने वाले हैं।
क्या कह रहे धार्मिक नेता
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कार्यक्रम में शामिल होने वाले कई धार्मिक नेताओं ने कहा कि उन्हें शनिवार 29 अगस्त को पियरे होटल में नाश्ते और मैडिसन स्क्वॉयर गार्डन में एक विशेष सामुदायिक सभा में बोलने के लिए आमंत्रित किया गया था। कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि कार्यक्रम में धार्मिक समूहों के बीच एकता पर चर्चा होगी और यह नहीं बताया गया था कि इसमें आरएसएस और उसके नेता मोहन भागवत का सम्मान किया जाएगा।
धोखा हुआ
क्वींस के जमैका मुस्लिम सेंटर के निदेशक इमाम शमसी अली भी नाश्ते में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि मुझे कुछ हद तक धोखा महसूस हुआ। सोशल मीडिया पर एक बयान में उन्होंने आरएसएस चीफ के साथ अपनी मौजूदगी को लेकर माफी मांगी और सफाई दी। न्यूयॉर्क टाइम्स ने धार्मिक नेताओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भेजे गए एक दर्जन ईमेल की समीक्षा करने का दावा किया और कहा कि आयोजकों ने भागवत का कोई जिक्र नहीं किया था।
pc- thehindu.com





