RSS: संघ का शताब्दी समारोह, आरएसएस के इवेंट में दिखी बॉलीवुड की कई हस्तियां, भागवत ने दी स्पीच
- byShiv
- 09 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल पूरे होने पर मुंबई में दो दिन का शताब्दी समारोह हुआ। जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की। जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में पहले दिन बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और रणबीर कपूर जैसे सुपरस्टार्स ने हिस्सा लिया, तो वहीं रविवार को दूसरे दिन विक्की कौशल और अनन्या पांडे जैसी युवा हस्तियों का जमावड़ा देखने को मिला।

संघ के 100 वर्ष पूरे
मीडिया रिपोटर्स की माने तो संघ के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में न केवल एंटरटेनमेंट जगत की बड़ी हस्तियों ने शिरकत की, बल्कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की स्पीच को भी ध्यान से सुना। कार्यक्रम के दूसरे दिन विक्की कौशल बिल्कुल पारंपरिक अंदाज में नजर आए। अनन्या को फिल्ममेकर करण जौहर और मधुर भंडारकर के साथ कार्यक्रम का लुत्फ उठाते देखा गया। इसी दौरान शिल्पा शेट्टी भी ऑरेंज इंडो-वेस्टर्न ड्रेस में नजर आईं, इन सभी के अलावा अक्षय कुमार, फिल्ममेकर सुभाष घई, मधुर भंडारकर, रवीना टंडन और जैकी श्रॉफ समेत कई और सितारे शामिल हुए। वहीं पाकिस्तान छोड़ भारत की नागरिकता लेने वाले सिंगर अदनान सामी ने सोशल मीडिया पर मोहन भागवत के साथ अपनी मुलाकात की कुछ तस्वीरें शेयर की।

सलमान खान पर बोले भागवत
खबरों की माने तो इवेंट के पहले दिन सलमान खान ने शताब्दी वर्ष मनाने के लिए आयोजित दो-दिवसीय न्यू होराइजन्स लेक्चर सीरीज़ में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के भाषण में हिस्सा लिया। मोहन भागवत ने सामाजिक रुझानों और फैशन के प्रभाव पर बात करते हुए कहा कि समाज में लोग अक्सर प्रभावशाली व्यक्तियों को देखकर ट्रेंड अपनाते हैं. उन्होंने उदाहरण के तौर पर सलमान खान का जिक्र करते हुए कहा कि कॉलेज छात्र भी वही पहनते हैं जो सेलिब्रिटी पहनते हैं, भले कारण न जानते हों। उन्होंने कहा कि फैशन बनाने वाले लोग समाज में भरोसेमंद और सम्मानित माने जाते हैं।
PC- AAJ TAK, news18, siasat.com






