मोबाइल Data जल्दी जल्दी हो जाता है खत्म? ऐसे बचाएं Internet

pc: hindustan

अगर आपके फोन का मोबाइल डेटा महीने का पैक खत्म होने से पहले ही खत्म हो जाता है, तो इसकी वजह सिर्फ ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करना नहीं है। कई बार ऐप्स बैकग्राउंड में डेटा इस्तेमाल करते रहते हैं, वीडियोज हाई क्वालिटी में चलते हैं या ऑटोमैटिक अपडेट्स की वजह से भी डेटा तेजी से खत्म हो सकता है। कुछ आसान सेटिंग्स बदलकर आप अपने मोबाइल डेटा की खपत कम कर सकते हैं।

डेटा यूसेज सबसे पहले चेक करें
अपने फोन की मोबाइल डेटा यूसेज सेटिंग्स में जाकर देखें कि कौन-सा ऐप सबसे ज्यादा डेटा इस्तेमाल कर रहा है। अगर कोई ऐसा ऐप ज्यादा डेटा खर्च कर रहा है जिसका इस्तेमाल आप कम करते हैं, तो उसके बैकग्राउंड डेटा को रिस्ट्रिक्ट कर सकते हैं।

डेटा सेवर मोड करें ऑन
एंड्राइड फोन में मौजूद डेटा सेवर फीचर इंटरनेट की अनावश्यक खपत को कम करने में मदद करता है। इसे ON करने पर कई ऐप्स का बैकग्राउंड डेटा सीमित हो जाता है। जरूरत पड़ने पर आप जरूरी ऐप्स को अनरिस्ट्रीक्टेड डेटा की अनुमति दे सकते हैं।

यूट्यूब और OTT की वीडियो क्वालिटी कम करें
वीडियो स्ट्रीमिंग मोबाइल डेटा को तेजी से खत्म कर सकती है। यूट्यूब, नेटफिक्स या दूसरे स्ट्रीमिंग ऐप्स  में मोबाइल डेटा  इस्तेमाल करते समय वीडियो क्वालिटी को ऑटो या कम रिजॉल्यूशन पर रखें। HD और Full HD वीडियोज ज्यादा डेटा खर्च करते हैं।

ऑटोमेटिक अपडेट्स को करें मैनेज
गूगल प्ले स्टोरऔर दूसरे ऐप्स के ऑटोमेटिक अपडेट्स को Wi-Fi ओनली पर सेट कर सकते हैं। इससे ऐप्स अपडेट करने में आपका मोबाइल डेटा खर्च नहीं होगा।

बैकग्राउंड ऐप रिफ्रेशऔर सिंक पर दें ध्यान
कुछ ऐप लगातार बैकग्राउंड में Refresh और सिंक  होते रहते हैं। जिन ऐप्स की आपको तुरंत जरूरत नहीं है, उनके बैकग्राउंड डेटा या ऑटो -सिंक  को सीमित करना डेटा बचाने का अच्छा तरीका है।

इसके अलावा सोशल मीडिया पर वीडियोज का ऑटो-प्ले बंद करें और बड़े फाइल्स को मोबाइल डेटा  के बजाय Wi-Fi से डाउनलोड करें। इन छोटी-छोटी सेटिंग्स और आदतों से आप अपने मोबाइल डेटा को लंबे समय तक चला सकते हैं।