Russia-Ukraine: नई रणनीति से युद्ध कर रहा यूक्रेन, रूस में तेल डिपो को बना रहा अब निशाना

इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच यु़द्ध का अंत क्या होगा और क्या नहीं किसी को पता नहीं है। लेकिन अब ये युद्ध हर दिन खतरनाक होता जा रहा है। यूक्रेन के खेरसॉन क्षेत्र में रूस ने फिर से गोलाबारी की है। जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी। 

वहीं बीती रात रूस और यूक्रेन के बीच लगातार ड्रोन हमले हुए। आंशिक रूप से कब्जे वाले खेरसॉन प्रांत के गवर्नर अलेक्सांद्र प्रोकुडिन ने बताया कि इसकी राजधानी के करीब हुए हमले में दो लोगों की मौत हो गयी और दो घायल हो गए। यूक्रेन के उत्तर-पूर्वी खारकीव क्षेत्र के गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव के अनुसार, शनिवार दोपहर एक और व्यक्ति की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए।

वहीं यूक्रेनी सेना ने तड़के रूस के दक्षिण-पश्चिमी रोस्तोव क्षेत्र स्थित त्सिमल्यांस्की जिले में एक तेल डिपो को निशाना बनाया। ड्रोन हमले में रूस के रोस्तोव इलाके में स्थित एक तेल डिपो में आग लग गई। यह सीमावर्ती क्षेत्र पर कीव की सेना द्वारा किया गया नवीनतम लंबी दूरी का हमला है।

pc- jansatta