Russia-Ukraine war: पुतिन ने युक्रेन के साथ युद्ध विराम के ऐलान का किया वादा, लेकिन साथ में रख दी ये दो शर्ते

इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को लगभग दो साल का समय हो चुका है। हजारों लोगों की मौत हो चुकी हैं और दोनों देश लगातार आर्थिक नुकसान को झेल रहे है। ऐसे में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने युक्रेन युद्ध को तत्काल प्रभाव से रोकने और युद्ध विराम का ऐलान करने का वादा किया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो हालांकि, उन्होंने इसके लिए यूक्रेन के सामने दो शर्तें रखीं हैं। शुक्रवार को पुतिन ने कहा कि अगर कीव चार कब्जे वाले यूक्रेनी क्षेत्रों से अपने सैनिकों को वापस बुला ले और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन में शामिल होने की योजना छोड़ दे तो हम यूक्रेन में तत्काल ‘युद्ध विराम’ का वादा करते हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुतिन ने यह भी कहा कि यूक्रेन संग वार्ता शुरू कर देंगे। खबरों की माने तो रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने मॉस्को में विदेश मंत्रालय की एक बैठक को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उनका यह बयान तब आया है, जब इटली में जी-7 की अहम बैठक हो रही थी।

pc- www-bloomberg-com