Russia-Ukraine war: पुतिन ने ट्रंप के साथ की एक घंटे तक बात, 30 दिनों के युद्ध विराम पर बनी सहमती!

इंटरनेट डेस्क। तीन वर्ष से चल रहे रूस- यूक्रेन युद्ध को समाप्त करवाने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप हर कोशिश में लगे है। वो चाहते हैं की एक बार सीजफायर हो जाए और फिर दोनों देशों के बीच वार्ता हो। अब यह मामला आगे बढ़ता दिख रहा है। खबरों की माने तो रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के ऊर्जा संयंत्रों पर 30 दिनों के लिए हमले रोकने पर सहमत हो गए हैं। पुतिन ने रूसी सेना को हमले रोकने के आदेश दे दिए हैं।

ट्रंप-पुतिन के बीच हुई बात
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मंगलवार को फोन पर एक घंटे से अधिक समय तक चली बातचीत के बाद पुतिन ने अमेरिका के उस प्रस्ताव पर सहमति जताई जिसमें रूस और यूक्रेन को 30 दिनों के लिए एक-दूसरे के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमला बंद करने को कहा गया था। पूर्ण संघर्ष विराम समझौते पर शांति वार्ता के उद्देश्य से वार्ता तुरंत शुरू होगी।

पुतिन ने यूक्रेन को लेकर कही ये बात
खबरों की माने तो वार्ता के दौरान पुतिन ने संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, हालांकि 30 दिवसीय व्यापक युद्धविराम को स्वीकार करने से मना कर दिया। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि यूक्रेन इस तरह के युद्धविराम का इस्तेमाल सैनिकों को जुटाने और खुद को फिर से हथियारबंद करने के लिए कर सकता है।

pc- aaj tak