Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन युद्ध खत्म करने को लेकर अमेरिका के मौजूदा प्रस्ताव को मंजूर करने से किया मना
- byShiv
- 02 Apr, 2025

इंटरनेट डेस्क। डोनाल्ड ट्रंप रूस और यूक्रेन के मध्य चल रहे युद्ध को कैसे भी समाप्त करने पर काम कर रहा हैं, कभी पुतिन को मना हैं तो कभी जैंलेंसकी को। ऐसे में रूस ने अमेरिका को झटका दिया है। खबरों की माने तो रूस ने कहा है कि वह यूक्रेन युद्ध खत्म करने को लेकर अमेरिका के मौजूदा प्रस्ताव को मंजूर नहीं कर सकता है।
रूस ने कहा कि इसमें मास्को की चिंताओं का समाधान नहीं है। इससे जाहिर होता है कि युद्ध समाप्त कराने के प्रयास में अमेरिका और रूस के बीच वार्ता अटक गई है। रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाब्कोव ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की चिंताओं को दूर करने में अब तक मॉस्को और वाशिंगटन असमर्थ रहे।
अमेरिका-रूस संबंधों के विशेषज्ञ सर्गेई ने रूसी पत्रिका इंटरनेशनल अफेयर्स को दिए एक इंटरव्यू में यह बात कही। मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा कि हम अमेरिका की ओर से प्रस्तावित मॉडलों और समाधानों को काफी गंभीरता से लेते हैं, लेकिन इसे मौजूदा स्वरूप में स्वीकार नहीं कर सकते।
pc- india today