Russia-Ukraine war: जाते जाते ये क्या कर गए बाइडन, यूक्रेन को दे दी मिसाइलों के इस्तेमाल की इजाजत

इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन का यु़द्ध अब और भी गंभीर हो सकता हैं, इसका कारण यह हैं कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन को युद्ध में लंबी दूरी की मिसाइलों का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है। ये मिसाइलें अमेरिका ही यूक्रेन को भेजता रहा है।

वहीं अमेरिका के इस कदम के बाद से रूस में आक्रोश है। रूस ने इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस मामले को लेकर एक टिप्पणी भी की गई है। रूस ने कहा कि जाते-जाते अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक ऐसा निर्णय ले लिया है, जो उनके शासनकाल में लिए गए निर्णयों में न सिर्फ़ सबसे ज़्यादा उकसाने वाला है, बल्कि बिना किसी विचार-विमर्श के लिया गया है, जिसके परिणाम बहुत ज़्यादा ख़तरनाक हो सकते हैं।

वहीं खबरों की माने तो सबसे ज़्यादा मायने यह रखता है कि अब राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इसे लेकर क्या कहते हैं। अब तक वे इस मामले पर ख़ामोश है। राष्ट्रपति पुतिन के प्रवक्ता दिमीत्रि पेस्कोव ने पत्रकारों से कहा, “अगर इस तरह का निर्णय लिया गया है तो मतलब तनाव का नया चक्र शुरू होगा और अमेरिका के इस विवाद में उतरने से नई स्थिति पैदा हो जाएगी।

pc- tv9