Russia-Ukraine war: अमेरिका की किस बात से नाराज हुए पुतिन, दे डाली फिर से परमाणु बम गिराने की धमकी

इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन का युद्ध समाप्त होने के तो कोई आसार नहीं हैं, लेकिन इस युद्ध के बड़ा रूप लेने के चांस जरूर लग रहे है। जी हां एक बार फिर से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को चेतावनी दी कि रूस तकनीकी रूप से परमाणु युद्ध के लिए तैयार है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुतिन ने कहा की अगर अमेरिका ने यूक्रेन में सेना भेजी तो इसे युद्ध को भड़काना माना जाएगा। पुतिन ने 15-17 मार्च को होने वाले चुनाव से पहले कहा कि उन्हें सत्ता अगले छह साल तक के लिए मिलने की फिर से संभावना है। इसके साथ उही पुतिन ने कहा फिलहाल उन्हें यूक्रेन में परमाणु हथियारों के उपयोग की आवश्यकता नहीं लग रही है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुतिन ने कहा कि अमेरिका अगर रूसी क्षेत्र या यूक्रेन पर अमेरिकी सैनिकों को तैनात करता हैं तो रूस इस कदम को हस्तक्षेप के रूप में लेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुतिन ने फरवरी 2022 में हजारों सैनिकों को यूक्रेन में भेजा था,  इस वजह से पूर्वी यूक्रेन में युद्ध शुरू हो गया। वहीं पश्चिमी नेताओं ने यूक्रेन में रूस को हराने का वादा किया है, लेकिन दो साल के बाद रूसी सेना ने कई यूक्रेनी क्षेत्रों पर नियंत्रण पा लिया है।

pc- www-pbs-org.translate.goog