Russia: पांचवी बार राष्ट्रपति चुने गए व्लादिमीर पुतिन, कहा- हमें कोई डरा नहीं सकता हैं

इंटरनेट डेस्क। रूस के राष्ट्रपति चुनावों में एक बार फिर से पुतिन को जीत हाथ लगी हैं और वो पांचवी बार देश के राष्ट्रपति चुने गए है। बता दें की व्लादिमीर पुतिन की जीत पहले से ही तय मानी जा रही थी। राष्ट्रपति पद पर जीत के बाद पुतिन ने नवलनी की मौत को दुखद घटना बताया है। पुतिन ने कहा कि जेलों में बंद अन्य कैदियों की मौत के मामले भी दुखद हैं। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो रविवार को चुनाव मुख्यालय से अपने संबोधन में पुतिन ने कहा कि जहां तक नवलनी का सवाल है - हां, उनका निधन हो गया। यह एक दुखद घटना है। पुतिन ने कहा कि चुनावों ने राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया है और रूस के लिए आगे कई काम हैं क्योंकि वह पश्चिम के साथ टकराव का अपना रास्ता जारी रखे हुए है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो अपने संबोधन में पुतिन ने कहा कि चाहे कोई हमें डराने की कितनी भी कोशिश कर ले, चाहे कोई भी हमें, हमारी इच्छाशक्ति को, हमारी चेतना को दबाने की कोशिश कर ले, इतिहास में ऐसा काम आज तक कोई नहीं कर पाया है, न अब होगा और न भविष्य में होगा।

pc- good news today