Russia: रूस में राष्ट्रपति चुनावों के लिए मतदान, तीन दिनों तक होगी वोटिंग, पांचवी बार सत्ता में लौटेंगे व्लादिमीर पुतिन!

इंटरनेट डेस्क। रूस यूक्रेन के बीच जंग जारी हैं और इस युद्ध के बीच रूस में आज से आम चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई हैं। बता दें की रूस में 15 से 17 मार्च तक मतदान चलेंगे और देश को नया राष्ट्रपति मिलेगा। हालांकि इसक चांस कम हैं। माना जा रहा हैं की एक बार फिर से व्लादिमीर पुतिन ही राष्ट्रपति बनेंगे। 

खबरों की माने तो पुतिन उम्मीदवार के रूप में खड़े हुए हैं। ऐसे में उम्मीद है कि पुतिन पांचवी बार सत्ता में लौटेंगे। रूसी मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पुतिन विरोध नहीं हैं और ऐसे में उनका वापस लौटना निश्चित है। चुनाव आयोग की अध्यक्ष एला पामफिलोवा ने बताया कि ऐसा पहली बार है कि रूस में तीन दिनों तक मतदान हो रहे हैं और लोगों को यह पहल पसंद आई है क्योंकि उन्हें राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने के लिए अधिक समय मिल रहा है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुतिन की रेटिंग 86 प्रतिशत से अधिक है। युद्ध के दौरान उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई है। ऐसे में माना जा रहा हैं की उनकों जीतने से कोई नहीं रोक सकता है।  

pc- www-pbs-org.translate.goog