SA vs BAN: बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने बना डाला ये अनोखा विश्व रिकॉर्ड
- byShiv
- 20 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। वह टेस्ट मैच की एक पारी में विकेट के पीछे आठ शिकार करने वाले पहले विकेटकीपर बन गए हैं।
मुकाबले के चौथे दिन (18 नवंबर) कगिसो रबाडा को स्टम्प आउट करते ही उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले वसीम बारी (पाकिस्तान), बॉब टेलर (इंग्लैंड), इयान स्मिथ (न्यूजीलैंड), रिडले जैकब्स (वेस्टइंडीज) और जोशुआ डा सिल्वा (वेस्टइंडीज) के नाम एक टेस्ट पारी में सात शिकार का रिकॉर्ड था।
लिटन दास किसी टेस्ट मैच में शतक लगाने के साथ विकेट के पीछे एक पारी में आठ शिकार करने वाले पहले विकेटकीपर भी बन गए। उन्होंने पहली पारी में 179 गेंदों पर 120 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और एक छक्का शामिल था। उनसे पहले साउथ अफ्रीका के डेनिस लिंडसे और एबी डिविलियर्स ने जोहानिसबर्ग में शतक जड़ने के साथ-साथ एक पारी में विकेट के पीछे छह शिकार किए थे।
PC- cricinfo.com





