SA vs NZ: न्यूजीलैंड को बीच सीरीज बड़ा झटका, टीम से बाहर हुआ ये खिलाड़ी

इंटरनेट डेस्क। साउथ अफ्रीका की टीम इन दिनों पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मैच माउंट माउंगानुई स्टेडियम में खेला गया, जहां साउथ अफ्रीका ने एकतरफा अंदाज में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया। इस बीच पहला टी20 मैच हारने के बाद न्यूजीलैंड को एक बड़ा झटका लगा है।

टीम के मैच विनर गेंदबाज ईश सोढ़ी चोट की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड ने सोढ़ी के बाहर होने के बाद रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है। सोढ़ी को ये चोट 14 मार्च को बे ओवल में एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान गेंदबाजी करते समय लगी थी। 

चोट लगने के बाद उनके अंगूठे का स्कैन हुआ जिसमें पता चला कि उनका अंगूठा टूट गया है, जिसके चलते उन्हें सीरीज से बाहर होना पड़ा। इस चोट से उबरने के लिए उन्हें कम से कम चार हफ्ते का समय लगेगा। सोढ़ी पहले टी20 मैच में नहीं खेले थे। उस मैच में न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सैंटनर ने कोल मैककॉन्ची के साथ मिलकर स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा संभाला था।

PC- newsbytesapp.com