Sakat Chauth Vrat 2026: सकट चौथ पर आज बन रहे ये शुभ योग, जाने पूजा और चंद्रोदय का सही समय
- byShiv
- 06 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। आज देशभर में सकट चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व हर वर्ष माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। सकट चौथ को संकष्टि चतुर्थी, तिलकुटा चतुर्थी और माघी चतुर्थी भी कहा जाता है। यह व्रत विशेष रूप से संतान की रक्षा, दीर्घायु और परिवार की सुख-शांति के लिए किया जाता है। वैसे आज का दिन इसलिए भी विशेष है क्योंकि चतुर्थी तिथि शुभ योग में पड़ रही है, जिससे पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है।
सकट चौथ 2026 आज
सकट चौथ का पर्व आज मनाया जा रहा है, चतुर्थी तिथि 6 जनवरी को सुबह 8 बजकर 1 मिनट से शुरू होकर 7 जनवरी को सुबह 6 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। ऐसे में उदिया तिथि को मानते हुए सकट चौथ का पर्व 6 जनवरी को मनाया जाएगा।
चंद्रोदय का समय
आज चंद्रोदय रात 8 बजकर 54 मिनट पर होगा। चंद्रोदय के बाद चंद्र दर्शन और अर्घ्य देने की बाद ही सकट चौथ का व्रत पूर्ण होता है।
सकट चौथ 2026 शुभ योग
सर्वार्थ सिद्धि योग- 07.15 ए एम से 12.17 पी एम
प्रीति योग -सुबह से लेकर शाम 8 बजकर 21 मिनट तक
आयुष्मान योग- शाम 8 बजकर 21 मिनट से पूरी रात्रि तक
अश्लेशा नक्षत्र- 12.17 पी एम तक, इसके बाद मघा नक्षत्र
सकट चौथ 2026 पूजा मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त 12.06 पी एम से 12.48 पी एम
pc-live mint





