Salman Khan: 'सलमान खान डर गया...' फिर सुबह 3 बजे जिम से तस्वीरें शेयर कर मचा दी....एब्स और मजबूत बाइसेप्स में...

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने अपनी जिम की तस्वीरें शेयर करके एक बार फिर फैंस के बीच हलचल मचा दी है। इन तस्वीरों में उनकी शानदार और मस्कुलर बॉडी साफ दिख रही है। स्टूडेंट्स के प्रोटेस्ट को लेकर अपने ट्वीट्स की वजह से चर्चा में रहे इस एक्टर ने शनिवार सुबह वर्कआउट के बाद कुछ शानदार फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। 

सलमान ने अपनी शर्ट और टैंक टॉप उतारकर शीशे के सामने पोज देते हुए अपने रिप्ड एब्स और मजबूत बाइसेप्स दिखाए। हालांकि, सलमान खान का ये पोस्ट फिर से उन लोगों को करारा जवाब माना जा रहा है, जिन्होंने उन्हें एक दिन पहले भला-बुरा कहा था। 

तस्वीरें शेयर करते हुए एक्टर सलमान खान ने एक क्रिप्टिक कैप्शन लिखा, जिसके बारे में कई लोगों का मानना है कि यह उनके आलोचकों के लिए है। उन्होंने शुरुआत में लिखा, सलमान खान डर गया... और आगे कहा, हम्मम, जो डर गया, वो मर गया।

pc-