Saturday remedies: शनिवार के दिन करें आप भी ये विशेष उपाय, फिर देखें कैसे होता हैं चमत्कार
- byShiv
- 24 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि शनि देव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। अगर शनि देव प्रसन्न हों, तो व्यक्ति रंक से राजा बन सकता है, लेकिन उनकी टेढ़ी दृष्टि जीवन में संघर्ष बढ़ा सकती है। ऐसे में जानते हैं इस शनिवार को करने वाला कुछ विशेष उपाय के बारे मेें।
दीपदान
शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना सबसे प्रभावशाली उपाय माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पीपल के वृक्ष में सभी देवी-देवताओं का वास होता है और शनिवार को यहां दीपक जलाने से शनि दोष (साढ़ेसाती और ढैय्या) के प्रभाव कम होते हैं।
सरसों के तेल का दान
शनि देव को सरसों का तेल अत्यंत प्रिय है। आज के दिन सरसों के तेल का दान करें। एक विशेष परंपरा छाया दान की है, जिसमें एक कटोरी तेल में अपना चेहरा देखकर उसे दान किया जाता है।
काले पशु-पक्षियों की सेवा
शनि देव का वाहन कौआ है और उन्हें काला रंग प्रिय है। शनिवार के दिन काली गाय को रोटी खिलाना या काले कुत्तों को तेल चुपड़ी रोटी देना शुभ माना जाता है।
मदद और दान
शनि देव कर्म फल दाता हैं। आज के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को काले चने, काला कंबल या जूते-चप्पल का दान करना चाहिए। मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक शोध बताते हैं कि निस्वार्थ सेवा से मन को शांति मिलती है।
pc- hindustan






