Sawan 2025: सावन के आखिरी सोमवार को यह रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जान ले आप भी अभी

इंटरनेट डेस्क। सावन का महीना अब अपने अंतिम चरण में है, भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए आपने इस महीने में पूजा पाठ खूब किए है। सावन के तीन सोमवार निकल चुके हैं और अब आखिरी सोमवार आने वाला है। आखिरी सोमवार है तो इसलिए इसका महत्व और बढ़ जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सावन का आखिरी सोमवार कब है? और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है। 

कब है सावन का आखिरी सोमवार?
सावन का आखिरी सोमवार 4 अगस्त को पड़ रहा है, इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ ब्रह्म और इंद्र योग का संयोग बनने वाला है। ऐसे में भक्त पूरे दिन कभी भी पूजा कर सकते हैं। हालांकि ब्रह्म मुहूर्त में पूजा करना सबसे उत्तम माना जाता है।

जलाभिषेक मूहुर्त 
पंचांग के अनुसार, सावन के आखिरी सोमवार के दिन जलाभिषेक का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 20 मिनट से लेकर सुबह 5 बजकर 02 मिनट तक रहेगा। साथ ही अभिजित मुहूर्त दोहपर 02.42 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 03.36 मिनट पर समाप्त होगा। इस दिन अमृत काल शाम 05.47 मिनट से लेकर शाम 07.34 मिनट तक रहेगा।

pc- amar ujala