Sawan 2026: सावन के चौथे सोमवार पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इस दिन कर सकते हैं आप भी ये उपाय
- byShiv
- 19 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। सावन का महीना अब अपने अंतिम पड़ाव की और हैं, सावन के चौथे सोमवार पर भौम प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। पंचांग के अनुसार इस साल सावन का चौथा सोमवार 25 अगस्त को पड़ रहा है और इस दिन त्रयोदशी तिथि भी पड़ रही है। इसलिए सावन का चौथा और आखिरी सोमवार भगवान शिव की कृपा पाने के लिए खास माना जा रहा है।
प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग
पंचांग के अनुसार, सावन का चौथा सोमवार 25 अगस्त को पड़ रहा है। तिथि सावन शुक्ल त्रयोदशी है, मान्यतानुसार, शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत रखने का विधान है। चूंकि, त्रयोदशी तिथि सोमवार को पड़ रही है, इसलिए इसे प्रदोष व्रत कहा जा रहा है।
कर सकते हैं ये उपाय
कैसे दूर होगा आर्थिक संकट?
सावन सोमवार भगवान शिव की उपासना के साथ-साथ अर्थिक संकट दूर करने के लिए खास माना गया है। शिव पुराण के मुताबिक इस दिन प्रदोष काल में शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध और थोड़ा काला तिल अर्पित करने से रुपये-पैसों से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं।
संमृद्धि के लिए क्या करें?
सावन प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर सुबह या शाम को पूजन के बाद जरूरतमंदों के बीच दान करने से जीवन में संमृद्धि आती है. साथ ही अगर अगर कर्ज इत्यादि की समस्या है, तो वह भी दूर होने लगती है।
pc- moneycontrol.com






