Sawan 2026: सावन के महीने में भोलेनाथ को क्या अर्पित करना चाहिए और क्या नहीं, जान ले अभी
- byShiv
- 20 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। सावन का पवित्र महीना जल्द ही शुरू होने वाला हैं। हिंदू धर्म में सावन के महीने को बहुत ही पवित्र माना जाता है, क्योंकि सावन का महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है। सावन के पूरे महीने में भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इस वर्ष सावन का पवित्र महीना 30 जुलाई, गुरुवार से शुरू हो रहा है जो 28 अगस्त तक चलेगा। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव को कुछ चीजें अर्पित करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसी चीजें भी होती है जिसे शिवलिंग पर अर्पित करना वर्जित होता है। आइए जानते हैं इनके बारे में।
सावन में शिवलिंग पर क्या करें अर्पित
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के महीने में ही पार्वती जी ने शिवजी को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी और उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भोलेनाथ ने पत्नी के रूप में स्वीकार्य किया था। सावन के महीने में शिवलिंग पर जल, गंगाजल, कच्चा दूध, शहद, घी, गन्ने का रस, शमी के पत्ते, बेलपत्र, धतूरा, जौ, आक के फूल और भस्म अर्पित करना ज्यादा शुभ और लाभकारी होता है।
सावन में ना करें इन चीजों को अर्पित
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिवलिंग पर कुछ चीजों को चढ़ाना वर्जित माना जाता है। शिवलिंग पर भूलकर भी तुलसी के पत्ते, लाल फूल, सिंदूर, केतकी के फूल, कटे-फटे बेलपत्र नहीं अर्पित करना चाहिए।
pc- amar ujala





