Sawan 2026: जाने कब हैं सावन का पहला सोमवार, इस विधि के साथ करें भगवान भोलेनाथ की पूजा

इंटरनेट डेस्क। सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति का सबसे पवित्र समय माना जाता है। इस महीने में भगवान शिव के भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए पूजा पाठ करते है। इस साल सावन की शुरुआत 30 जुलाई से होने जा रही है और सावन का समापन 28 अगस्त को होगा। सावन के सोमवार में व्रत रखना बहुत शुभ माना जाता है। इस बार सावन के महीने में कुल चार सोमवार पड़ेंगे। चलिए आपको बताते हैं सावन का पहला सोमवार कब पड़ेगा और भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए क्या करना चाहिए।

सावन के सोमवार
पहला सावन सोमवार- 3 अगस्त 2026
दूसरा सावन सोमवार- 10 अगस्त 2026
तीसरा सावन सोमवार- 17 अगस्त 2026
चौथा सावन सोमवार- 24 अगस्त 2026

सावन सोमवार की पूजा विधि
स्नान और संकल्प- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें, घर के मंदिर या किसी शिव मंदिर में जाकर व्रत का संकल्प लें।
जलाभिषेक- शिवलिंग पर सबसे पहले जल चढ़ाएं, इसके बाद कच्चे दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से बारी-बारी अभिषेक करें, अंत में एक बार फिर शुद्ध जल चढ़ाएं।

श्रृंगार- शिवलिंग पर चंदन का तिलक लगाएं, इसके बाद बिना कटे हुए बेलपत्र, धतूरा, भांग, अक्षत (चावल), सफेद फूल और मौली अर्पित करें।

मंत्र जाप और आरती- धूप-दीप जलाएं और ‘ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें, शिव चालीसा का पाठ करें और अंत में कपूर से आरती करके ऋतु फल का भोग लगाएं।

pc- hindustan