Sawan 2026: घर में करवाने जा रहे हैं अगर आप भी रुद्राभिषेख तो इन बातों का रखें खास ध्यान

इंटरनेट डेस्क। सावन का महीना चल रहा है और ऐसे में भगवान शिव की पूजा करने का खास महत्व होता है। मान्यता है कि इस दौरान सच्चे मन से पूजा की जाए तो भगवान शिव की असीम कृपा मिलती है। वैसे आपने देखा होगा की बहुत से लोग सावन के महीने में घर में रुद्राभिषेख करवाते हैं। लोग हफ्ते भर पहले से ही इस पूजा की तैयारी शुरू कर देते हैं। अगर आप भी रुद्राभिषेक करवाने जा रहे हैं तो पूजा से पहले वास्तु से जुड़ी 4 बातों का खास ध्यान रखें।

पूजा-पाठ के लिए चुनें ये दिशा
वास्तु शास्त्र में ईशान कोण यानी उत्तर-दिशा को सबसे पवित्र माना जाता है। रुदाभिषेक के लिए आप घर की उत्तर-पूर्व दिशा ही चुनें। इस जगह को अच्छी तरह से साफ कर लें। ध्यान रखें कि इस दिशा में किसी भी तरह की गंदगी नहीं होनी चाहिए।

मुख्य द्वार की करें सफाई
जिस दिन आपके घर में रुद्राभिषेक हो तो उस दिन मुख्य दरवाजे को साफ जरूर करें। किसी बर्तन में पानी लें और उसमें गंगाजल मिला लें। मुख्य द्वार पर सभी जगह इसे छिड़क दें। इसी के साथ मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का तोरण लगाएं। आप चाहें तो अशोक के पत्तों का तोरण भी लगा सकते है।

बेकार सामान कर दें बाहर
जिस कमरे में आप रुद्राभिषेक करवाने की सोच रहे हैं, उस जगह अगर कहीं पर भी बेकार सामान पड़े हैं तो उन्हें कहीं और शिफ्ट कर दें। कोशिश करें कि कमरे में पुराने कपड़े, गंदे जूते-चप्पल या फिर लेदर का कोई भी सामान ना हो।

पूजा से पहले कर लें ये काम
जिस दिन रुद्राभिषेक होना है उस दिन पूरे घर को अच्छे से साफ कर लें। घर में धूप बत्ती या फिर लोबान का धुआं दिखा दें। वास्तु के अनुसार इसे काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में निगेटिव एनर्जी बाहर चली जाती है।

pc-