Sawan 2026: 30 जुलाई से शुरू होने जा रहा सावन, पूरे एक महीने तक इन विशेष बातों का रखें आप भी ध्यान

इंटरनेट डेस्क। सावन का पवित्र महीना कल यानी के 30 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। यह महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र समय माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस पूरे महीने भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त करने का अवसर मिलता है। ऐसे में केवल पूजा-पाठ ही नहीं, बल्कि खान-पान, व्यवहार और जीवनशैली का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। यदि आप सावन में कुछ नियमों का पालन करते हैं और कुछ बातों से परहेज करते हैं, तो महादेव की कृपा सदैव आप पर बनी रहती है।

सावन में क्या करें?

शिवलिंग का जलाभिषेक
रोजाना भगवान शिव का जलाभिषेक करें, संभव हो तो जल में गंगाजल मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और कम से कम एक बेलपत्र अवश्य अर्पित करें।

पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक
सावन में एक बार मिट्टी से बने पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक अवश्य कराएं, धार्मिक मान्यता है कि इससे भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं।

सोमवार को रुद्राभिषेक
सावन के प्रत्येक सोमवार भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें और उसके बाद गरीबों को भोजन या फल का दान करें। इस दिन व्रत रखें और भगवान को कच्चा दूध, बेलपत्र, भांग, धतूरा, और आक के फूल अर्पित करें।

शिव मंत्रों का जाप
रुद्राक्ष की माला से श्ॐ नमः शिवायश् या महामृत्युंजय मंत्र का नियमित जाप करें। यदि आर्थिक रूप से दान संभव न हो तो श्रमदान करें। मंदिर की सफाई, जल निकासी की व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा में सहयोग करें।

सावन में क्या न करें?

तामसिक भोजन
प्याज, लहसुन, मांस और मदिरा का सेवन न करें. सात्विक भोजन ग्रहण करें, सावन में विशेष रूप से बैंगन का सेवन नहीं करें

कठोर वाणी
गाली-गलौच, क्रोध और कटु भाषा से बचें, मधुर और सकारात्मक व्यवहार रखें।
सावन में श्रद्धा, नियम और पवित्रता के साथ भगवान शिव की आराधना करें।

pc- moneycontrol.com