Sawan 2026: सावन का पहला दिन आज, जाने आप भी आज के पूजा के सबसे शुभ मुहूर्त
- byShiv
- 30 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। सावन के महीने की आज से शुरूआत हो चुकी है। भगवान शिव की भक्ति और पूजा के लिए यह सबसे पवित्र महीना माना जाता है। शिवजी के भक्तों को इस महीने का बेसब्री से इंतजार होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार सावन में की गई भगवान शिव की पूजा और जलाभिषेक का बहुत ही खास महत्व होता है। माना जाता है कि इस दौरान जो लोग सच्चे मन और श्रद्धा के साथ भगवान शिव की पूजा करते हैं उनकी जिंदगी से सारी परेशानियां दूर होने लगती हैं।

भगवान शिव के जलाभिषेक के आज के सारे शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार सावन के पहले दिन शिवलिंग के जलाभिषेक के लिए कुल 5 शुभ मुहूर्त हैं जोकि सबसे पवित्र माने जा रहे हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में की गई पूजा का बहुत ही महत्व होता है। सावन के पहले दिन आप सुबह 5 बजकर 11 मिनट से लेकर 5 बजकर 46 मिनट के बीच शिवलिंग की पूजा कर सकते हैं। कल का ब्रह्म मुहूर्त यही है।
दूसरा मुहूर्त
अगर आप ब्रह्म मुहूर्त में पूजा ना कर पाएं तो सावन के पहले दिन का दूसरा शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 28 मिनट से शुरू होगा जोकि 6 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। इस दौरान भी भगवान शिव को गंगाजल, बेलपत्र और धतूरा वगैरह अर्पित करना शुभ माना जाएगा।
शिविलिंग पूजा का तीसरा मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त आपके लिए सूटेबल हो सकता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार अभिजीत मुहूर्त किसी भी शुभ काम के लिए सबसे अच्छा समय होता है। पंचांग के अनुसार शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 26 मिनट से लेकर 2 बजकर 27 मिनट रहेगा।

चौथा मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त के अलावा विजय मुहूर्त में भी आप शिव पूजा कर सकते हैं। वैसे तो कोशिश करें कि सुबह या अभिजीत मुहूर्त में ही पूजा कर ली जाए लेकिन अगर पॉसिबिलिटी ना बनें तो विजय मुहूर्त भी आपके लिए सही होगा। पंचांग के हिसाब से 30 जुलाई का विजय मुहूर्त शाम को 4 बजकर 28 मिनट से शुरू होकर 5 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।
आखिरी और पांचवा मुहूर्त
गोधूलि मुहूर्त कल रात में 9 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा। ये मुहूर्त सिर्फ 18 मिनट के लिए है। इसका समापन 9 बजकर 50 मिनट पर होगा। आप पूजा किसी भी मुहूर्त में कर सकते हैं।
pc- panchangbodh.com, ndtv,aaj tak






