Sawan 2026: सावन शिवरात्रि और महाशिवरात्रि में क्या हैं बड़ा अंतर, जाने इस बार कब आ रही सावन शिवरात्रि

इंटरनेट डेस्क। सावन का महीना चल रहा हैं और यह महीना भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए विशेष होता है। वैसे भगवान शिव के लिए शिवरात्रि और महाशिवरात्रि का भी विशेष संयोग रहता है। इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी को मनाया गया था और सावन शिवरात्रि 11 अगस्त को मनाई जाएगी। महाशिवरात्रि फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को आती है, जबकि सावन शिवरात्रि सावन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को आती है।

क्या हैं दोनों में अंतर
महाशिवरात्रि को शिव और पार्वती के विवाह के उत्सव के रूप में मनाया जाता है, वहीं, सावन शिवरात्रि सावन के पवित्र महीने में आती है, जो पूरी तरह शिव जी की भक्ति के लिए माना जाता है, दोनों तिथियों पर शिवलिंग पर जल और दूध चढ़ाने का विधान है। इन दोनों पर्वों पर सच्चे मन से पूजा करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं।

शिव पूजन का सही तरीका और नियम
शिवरात्रि के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए और साफ कपड़े पहनने चाहिए। इसके बाद पास के शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल और कच्चे दूध से अभिषेक करना चाहिए। फिर शिवलिंग पर बेल पत्र, धतूरा और सफेद फूल अर्पित करें, पूजा करते समय ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करते रहना चाहिए। इस दिन किसी से गलत बात न कहें और पूरे दिन मन शांत रखें, भोजन में अन्न न लें, केवल दूध और फल ही खाएं, शाम को मंदिर में दीपक जलाकर आरती करनी चाहिए।

pc- hindustan