Sawan 2026: सावन का महीना शुरू होने से पहले घर में से हटा दे आप भी ये चीजें

इंटरनेट डेस्क। भगवान शिव की पूजा के लिए श्रावण का महीना सबसे पवित्र और शुभ माना जाता है। इस महीने में भोलेनाथ के भक्त भगवान की पूजा पूरे मन के साथ में करते है। इस बार श्रावण 30 जुलाई, 2026 (गुरुवार) को शुरू होगा और 28 अगस्त, 2026 को रक्षाबंधन के साथ समाप्त होगा। इस महीने में आप श्रद्धा के साथ में पूजा करते हैं तो आपको कई पुण्य प्राप्त होते है। ऐसे में श्रावण शुरू होने से पहले घर की सफाई करना और अशुभ मानी जाने वाली चीजों को हटाना शुभ माना जाता है।

टूटी हुई मूर्तियां हटादे
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियां या टूटी हुई धार्मिक वस्तुएं घर के मंदिर में नहीं रखनी चाहिए। उन्हें किसी पवित्र नदी में विसर्जित करें।

बंद या टूटी हुई घड़ियां
वास्तु शास्त्र में, बंद घड़ी जीवन में बाधाओं और ठहराव का प्रतीक मानी जाती है। इसलिए, अगर आपके घर में कोई घड़ी लंबे समय से बंद पड़ी है, तो उसे ठीक करवा लें या हटा दें।

सूखे पौधे
घर में सूखे या मुरझाए पौधे रखना शुभ नहीं माना जाता है, क्योंकि वे सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को रोक सकते हैं। इसलिए, श्रावण शुरू होने से पहले उन्हें हटा देना और ताजे, हरे-भरे पौधे लगाना बेहतर होता है। 

खराब जूते-चप्पलः
धार्मिक और वास्तु मान्यताओं के अनुसार, घर में फटे-पुराने या इस्तेमाल न होने वाले जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए।

pc- aaj tak