SBI Bank: एसबीआई बैंक में हैं आपको भी काम तो निपटा ले आज ही, 23 से 28 मई तक 6 दिनों के लिए रहेगा बंद
- byShiv
- 22 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपका अकाउंट एसबीआई बैंक में हैं और आपको काम पड़ता ही रहता हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां आपको बैंक शाखा जाकर कोई बेहद ही महत्वपूर्ण काम करना है तो उस काम को टालने के बजाय जल्द ही पूरा कर लें. क्योंकि, 23 मई से 28 मई 2026 तक देश का सबसे बड़ा बैंक बंद रहने वाला है। इस दौरान बैंक शाखाओं में ऑफलाइन कामकाज इन 6 दिनों के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा।
आखिर क्यों एसबीआई बैंक रहेगा बंद?
दरअसल, 23 मई को महीने का चौथा शनिवार है जिसकी वजह से पूरे देश में ये बैंक बंद रहेगा। इसके साथ ही 24 मई को साप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंक की शाखाएं भी ठप रहेंगी तो वहीं, इसके अलावा 25 और 26 मई ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन ने इन दो दिनों में देशव्यापी प्रस्तावित हड़ताल करने का बड़ा ऐलान किया है।
जानकारी के मुताबिक, यह हड़ताल नई भर्ती, नौकरियों की आउटसोर्सिंग, नेशनल पेंशन सिस्टम फंड मैनेजरों के चयन योजना की समीक्षा जैसे मुद्दों को लेकर होने वाली है। इसके अलावा, आरबीआई कैलेंडर के मुताबिक, 27 और 28 मई देश के विभिन्न हिस्सों में ईद-उल-अज़हा जिसे बकरीद भी कहा जाता है उसकी वजह से बैंक बंद रहेगा।
pc- equitypandit.com






