SCO Summit 2026: भारत ने SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार बुलाया....
- byShiv
- 28 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत पाकिस्तान के बीच बिगड़े रिश्तों का हर किसी को पता है। लेकिन इन रिश्तों में सुधार की दिशा में एक बार फिर से भारत ने हाथ बढ़ाया है। भारत 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में एससीओ समिट का आयोजन करने जा रहा है। भारत की और से ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पाकिस्तान को न्योता भेजा गया है। भारत ने इस बैठक में शामिल होने के लिए पाकिस्तान सहित इसके सभी 10 सदस्य देशों को आमंत्रित किया है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार न्योता
लंबे समय से बंद बातचीत के फिर से शुरू होने की उम्मीद का जा रही है जिससे दोनों देशों के रिश्ते एक बार फिर सुधर सकते हैं। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर मई 2025 में चलाया गया एक सैन्य अभियान था, जिसे भारत ने अपनी सुरक्षा के लिए चलाया था। इसमें पाकिस्तान के कब्जे वाली कश्मीर में आतंकियों के ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई की गई थी।
पहलगाम में हुआ था आतंकी हमला
इससे पहले पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने पहलगाम में दिलदहलाने वाली घटना को अंजाम दिया था। पहलगाम घूमने गए कई टूरिस्टों से उनके नाम पूछ कर पुरुषों को गोली मारी थी। जिसके बाद भारत ने जबावी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया।
pc-- businesstoday.in






