Shamli: वरमाला के बाद दुल्हन के मोबाइल पर आए मैसेज ने तुड़वादी शादी, दूल्हे के मामा को आ गया वही हार्ट अटैक
- byShiv
- 13 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। यूपी के शामली जिले में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक शादी समारोह में जयमाला के बाद युवती के फोन पर किसी अनजान नंबर से युवक का मैसेज आया। इस बात का दूल्हे ने विरोध किया तो इससे दुल्हन नाराज हो गई और शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट हुई। बरात घर में हंगामा हो गया। शादी टूटने की बात सुनकर युवक के मामा को हार्ट अटैक आ गया। जिसके बाद उन्हें गंगा अमृत में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत के चलते ऋषिकेश एम्स में रेफर कर दिया गया।
क्या हुआ था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मुजफ्फरनगर जिला निवासी एक युवती का विवाह शामली जिले के एक युवक से तय हुआ था। दोनों परिवारों की आपसी सहमति के बाद यह तय हुआ कि शादी का आयोजन शामली के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित बरात घर में होगा। युवती पक्ष के लोग शाम में शामली बरात घर में पहुंच गए थे। जबकि शाम को युवक पक्ष की बरात पहुंची। बताया गया कि शादी समारोह के लिए युवक पक्ष की ओर से ही बरात घर को बुकिंग और सभी खर्च किया गया था। वधु पक्ष ने बारात का भव्य स्वागत किया और दोनों पक्षों के तमाम रिश्तेदार व सगे-संबंधी शादी की खुशियां मना रहे थे। लेकिन जयमाला के बाद दूल्हा और दुल्हन मंच पर बैठे थे।
आ गया मैसेज
इस बीच दुल्हन के मोबाइल फोन पर किसी युवक का मैसेज आया। युवक ने मैसेज के बारे में दुल्हन से पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे सकी। जब दूल्हे ने इसका विरोध किया तो दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन के इस फैसले से शादी के मंडप में हड़कंप मच गया। दोनों पक्षों के बड़े-बुजुर्गों ने युवती को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह अपने फैसले पर अड़ी रही। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में गाली-गलौज और लात-घूंसों के साथ मारपीट में बदल गई। इस पूरे विवाद को सुलझाने का प्रयास कर रहे शादी के मुख्य बिचौलिए (दूल्हे के सगे मामा) माहौल को बिगड़ता देख अचानक सदमे में आ गए और उन्हें हार्ट अटैक आ गया। जिसके बाद स्वजन ने उन्हें शहर के गंगा अमृत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद शादी टूट गई और वधु पक्ष के लोग बिना फेरों की रस्म के ही अपने रिश्तेदारों के साथ मौके से वापस लौट गए। उधर, शादी में हुए लाखों रुपये का खर्च को लेकर दूल्हा पक्ष ने आदर्श मंडी थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें वधु पक्ष के लोगों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
pc- tv9





