Sharad Purnima 2024: जान ले कब हैं शदर पूर्णिमा और क्या हैं शुभ मुहूर्त, जान ले आप इसका महत्व भी
- byShiv
- 15 Oct, 2024

इंटरनेट डेस्क। शरद पूर्णिमा का पर्व आने वाला है। यह सनातन धर्म में एक विशेष त्योहार माना जाता है। इस दिन देवी लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। इसके अलावा, भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में धनलाभ होता है। इस बार शरद पूर्णिमा का उत्सव 16 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। शरद पूर्णिमा पर धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन आकाश से अमृत की बूँदें बरसती हैं।
रखते हैं दूध-पौआ
शरद पूर्णिमा पर दूध-पौआ या खीर बनाने और उसे खुली आकाश में पूर्णिमा की चाँदनी में रखने के पीछे वैज्ञानिक कारण भी है। बताया जाता हैं कि चाँद की किरणों में औषधीय गुण होते हैं। इस कारण खीर अमृत के समान बन जाती है, जिसका सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।
शरद पूर्णिमा 2024 मुहूर्त
शरद पूर्णिमा 16 अक्टूबर 2024
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ 16 अक्टूबर 2024, 8.45 पीएम
पूर्णिमा तिथि समाप्त 17 अक्टूबर 2024, 4.50 पीएम
शरद पूर्णिमा 2024 में चाँद उगने का समय
इस वर्ष शरद पूर्णिमा के दिन चाँद 5.10 पीएम पर उगेगा। जो लोग उपवास रखना चाहते हैं, वे 16 अक्टूबर को उपवास रख सकते हैं और शाम को चाँद की पूजा कर सकते हैं।
pc- mpbreakingnews.in