Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में इस बार कब पड़ रही अष्टमी और नवमी तिथि, जान ले आप भी पूरी डिटेल

इंटरनेट डेस्क। शारदीय नवरात्रि चल रही हैं और नवरात्रि में हर कोई मां की पूजा कर रहा हैं और प्रसन्न करने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में माता के 9 स्वरूपों की पूजा करना शुभ माना गया है। यूं तो नवरात्रि की हर तिथि का महत्व होता है लेकिन अष्टमी और नवमी तिथि विशेष महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस बार नवरात्रि पूरे दस दिनों के पड़ रहे हैं। अष्टमी तिथि में वृद्धि होने के कारण लोगों के बीच अष्टमी व्रत को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। कुछ लोगों का मत है कि अष्टमी व्रत 18 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा जबकि कुछ 19 अक्टूबर 2026 को व्रत रखना उत्तम बता रहे हैं। तो जानते हैं आज इसके बारे में। 

कब हैं नवरात्रि का अष्टमी व्रत 
इस बार अष्टमी तिथि की वृद्धि हो जाने के कारण नवरात्रि दस दिन का है। महाष्टमी का व्रत 18 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा और इस दिन ही निशा पूजा होगी। अष्टमी तिथि के व्रत का पारण 19 अक्टूबर 2026 को सुबह 07.55 बजे के बाद किया जाएगा।

कब शुरू होगी अष्टमी
अष्टमी तिथि 18 अक्टूबर को सुबह 08.28 बजे प्रारंभ होगी और 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 52 मिनट पर समाप्त होगी। अष्टमी तिथि दो दिन विद्यमान रहेगी। कुछ लोग अष्टमी तिथि का मान्य 18 अक्टूबर को करेंगे और कुछ उदया तिथि में अष्टमी तिथि का मान्य 19 अक्टूबर को करेंगे। हालांकि 18 अक्टूबर को अष्टमी व्रत रखना सबसे उत्तम रहेगा। 19 अक्टूबर को अष्टमी-नवमी मिश्रित व्रत रखा जाएगा क्योंकि 19 अक्टूबर को नवमी तिथि का मान्य रहेगा।

pc- aaj tak