Shardiya Navratri 2026: कर रह हैं नवरात्रि तो अष्टमी के दिन जरूर करें हवन, इन 3 चीजों की जरूर दें आहुति
- byShiv
- 16 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर शारदीय नवरात्रि कर रहे हैं तो आपको अष्टमी के दिन मां दुर्गा की विशेष पूजा और हवन करना चाहिए। इस बार 19 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन कन्या पूजन के साथ हवन करने की भी परंपरा है। माना जाता है कि हवन करने से घर में सकारात्मकता आती है और भक्तों को माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दौरान हवन में कुछ विशेष सामग्रियों की आहुति देने से अलग-अलग फलों की प्राप्ति होती है। तो आज जान लेते हैं उनके बारें मंे।
खीर की देनी चाहिए आहुति
नवरात्र की अष्टमी पर हवन करते समय खीर की आहुति देने बहुत शुभ होता है। खीर को मिठास, सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। मान्यता अनुसार, हवन में खीर अर्पित करने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है।
गाय के घी की
हिंदू धर्म में हवन के दौरान घी का विशेष महत्व होता है। इसे अग्नि में अर्पित करना पूजा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। अष्टमी के हवन में गाय के शुद्ध घी का इस्तेमाल किया जाता है।
साबुत लौंग के जोड़े की
मां दुर्गा की पूजा में लौंग का इस्तेमाल बहुत शुभ हेाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार हवन के दौरान साबुत लौंग का जोड़ा घी में डुबोकर अर्पित करने से घर की सारी नकारात्मकता नष्ट हो जाती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।
pc- hindustan






