Shatrughan Sinha: लव सिन्हा ने किया अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा की बीमारी का खुलासा, जान ले आप भी

इंटरनेट डेस्क। अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी के कुछ दिनों बाद से ही अस्पताल में भर्ती हैं। उनके बिगड़े हुए स्वास्थ्य को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना हैं कि शत्रुघ्न डाइनिंग हॉल में फिसल गए थे और उनकी पसलियों में चोट लग गई थी। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि अभिनेता की सर्जरी हुई है। लेकिन सभी अफवाहों पर लगाम लग गई है। उनके बेटे लव सिन्हा ने क्या कहा जानते है। 

लव सिन्हा ने क्या कहा
शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा ने अपने पिता के अस्पताल में भर्ती होने की खबर की पुष्टि की और उनकी हालत के बारे में जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लव ने बताया कि उनके पिता को कुछ दिनों से वायरल फीवर और कमजोरी थी, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताई ये बीमारी
लव सिन्हा ने कहा, मेरे पिता को तेज बुखार था और हमने उन्हें अस्पताल ले जाने का फैसला किया ताकि वह ठीक हो सकें और हम उनकी सालाना जांच भी करवा सकें। इससे पहले रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि शत्रुघ्न सिन्हा अपने डाइनिंग रूम में फिसल के गिर गए थे, जिसके कारण उनकी पसलियों में चोट आ गई थी। 

pc- tv9