Shilpa Shetty: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के यहां आयकर विभाग की रेड, वकील ने किया इनकार

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की मुसीबते कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। अब खबर यह हैं कि मुंबई में शिल्पा शेट्टी के आवास पर आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार को छापेमारी की। यह कार्रवाई उनके बैस्टियन रेस्टोरेंट से संबंधित वित्तीय लेन-देन और कथित टैक्स अनियमितताओं की जांच के तहत की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग की अलग-अलग टीमें सुबह से ही शिल्पा शेट्टी के घर और उनसे जुड़े ठिकानों पर दस्तावेजों की जांच कर रही हैं। हालांकि शिल्पा के वकील ने किसी भी तरह की रेड से इनकार कर दिया।

इसी मामले में मुंबई के अलावा बेंगलुरु में भी रेड की गई है, जहां रेस्टोरेंट और उससे जुड़ी कंपनियों के वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। आयकर विभाग को संदेह है कि होटल व्यवसाय में निवेश, आय और टैक्स भुगतान को लेकर गड़बड़ियां हो सकती हैं।

pc- india today