Shiv Puja: आर्थिक रूप से हैं परेशान और काम में आ रही हैं बाधा तो फिर करें भोलेनाथ का ये उपाय

इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में भगवान शिव को प्रमुख देवता माना गया है। वे ब्रह्मा द्वारा रचना और विष्णु द्वारा पालन के साथ संहार की भूमिका निभाते हैं। शिव को ‘भोलेनाथ’ नाम से भी जाना जाता है क्योंकि वे अपने भक्तों की सच्ची भक्ति से शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं और उनकी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। ऐसे में शिवलिंग की पूजा करना मानसिक शांति, आत्मबल और जीवन की कठिन परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। ऐसे में आज जानते हैं की आपके किसी काम में रूकावट आ रही हैं या फिर नौकरी में बाधा आ रही हैं तो क्या करें।

लौंग
धार्मिक दृष्टिकोण से लौंग को बेहद शुभ और दैवीय वस्तु माना गया है। लौंग के माध्यम से शिव की पूजा करने से कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावटें दूर होती हैं और जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

शिवलिंग पर ऐसे चढ़ाएं लौंग का जोड़ा
यदि आप अपने काम में बार-बार असफलता का सामना कर रहे हैं या व्यवसाय में हानि हो रही है, तो यह सरल उपाय लाभकारी हो सकता है। नीचे बताए गए तरीके से आप यह विधि कर सकते हैं
सबसे पहले सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
एक तांबे के लोटे में शुद्ध जल भरें और उसमें थोड़ी मात्रा में गंगाजल मिलाएं।
दो साबुत लौंग लें। ध्यान रहे कि लौंग खंडित न हो।
शिवलिंग पर जल अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 11 बार जाप करते हुए लौंग का जोड़ा शिवलिंग पर अर्पित करें।
इसके बाद अपनी इच्छा अथवा समस्या भगवान शिव के समक्ष रखकर सच्चे मन से आशीर्वाद मांगें।

लौंग और शिव पूजा का ज्योतिषीय महत्व
ज्योतिष शास्त्र में लौंग को शुक्र ग्रह से जोड़ा गया है। शुक्र ग्रह व्यक्ति की भौतिक सुख-सुविधाओं, धन-संपत्ति और वैवाहिक जीवन का प्रतिनिधित्व करता है। यदि किसी जातक की कुंडली में शुक्र की स्थिति कमजोर हो या वह आर्थिक संघर्षों से जूझ रहा हो, तो लौंग का जोड़ा शिवलिंग पर चढ़ाने से उसे बड़ा लाभ हो सकता है।

pc - nrievents.com