Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन करें आप भी कुछ खास उपाय, खुलेंगे आपकी बंद किस्मत के द्वार
- byShiv
- 28 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन विशेष रूप से मां लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। शास्त्रों में लक्ष्मी जी को धन, वैभव और समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है। जिनकी कृपा से जीवन में सुख, सफलता और उन्नति प्राप्त होती है। इसके अलावा अगर किसी जातक की कुंडली में शुक्र की स्थिति कमजोर होती है, तो शुक्रवार के दिन कुछ खास उपाय करके उसके दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है। तो जानते हैं छोट छोट उपाय।
मां लक्ष्मी को चढ़ाएं एक सिक्का
सौभाग्य और समृद्धि प्राप्त करने के लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के सामने एक रूपए का सिक्का रख दें। इसके बाद मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने के साथ-साथ आरती कर लें। इसके बाद भूलचूक के लिए माफी मांग लें। अगले दिन इस सिक्के को लाल कपड़े में बांधकर अपने पास रखें।
नीम के पेड़ को जल चढ़ाएं
इस दिन आपको नीम के पेड़ जल चढ़ना चाहिए। नीम का पेढ़ मां दुर्गा के स्वरूप के रूप में पूजनीय है, जिन्हें नीमारी देवी कहा जाता है। शुक्रवार के दिन नीम के पेड़ में जल चढ़ाने से सुख-समृद्धि बढ़ती है।
मां लक्ष्मी की पूजा करें
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने के साथ लक्ष्मी मंत्र या लक्ष्मी चालीसा का पाठ करना अत्यंत शुभ फल देता है।
pc- jagran.com





