Sidharth Malhotra: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का हुआ निधन, कियारा भी पहुंची दिल्ली

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की दुनिया से खबर अच्छी नहीं हैं। एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का देहांत हो गया है। सिद्धार्थ के पिता का शनिवार, 14 फरवरी को दिल्ली में निधन हो गया। इस दुखद खबर के बाद सिद्धार्थ और उनकी पत्नी कियारा आडवाणी  तुरंत दिल्ली पहुंच गए। अंतिम संस्कार की रस्में पूरी होने के बाद भी दोनों परिवार के साथ वहीं मौजूद हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो सिद्धार्थ के पिता लंबे समय से बीमार चल रहे थे। परिवार इस समय गहरे शोक में है और उन्होंने निजी जीवन का सम्मान करने की अपील की है। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ अपने पिता के बेहद करीब थे और यह नुकसान सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार के लिए बहुत बड़ा है।

पिछले साल एक बातचीत के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने पिता की सेहत को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें कभी-कभी अफसोस होता है कि वह काम के कारण मुंबई में रहते हैं, जबकि उनकी मां दिल्ली में अकेले रहकर पिता की देखभाल करती हैं।

pc- aaj tak