Sikandar: सलमान खान की फिल्म सिकंदर में अब नजर आएगा ये अभिनेता! बन गया था रातो रात स्टार

इंटरनेट डेस्क। सलमान खान की फिल्म सिकंदर का दर्शकों को बड़ा इंतजार है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसका निर्देशन एआर मुरुगदास कर रहे हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक कई नामी सितारे नजर आएंगे। अब इस लिस्ट में एक और हीरो का नाम शुमार हो गया है।

जानकरी के अनुसार सलमान खान की सिकंदर में एक बॉलीवुड एक्टर की एंट्री होने के कयास लग रहे हैं। यह अफवाहें एक हालिया तस्वीर के चलते सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जब हीरो ने सलमान के साथ एक तस्वीर शेयर की। यह अभिनेता पहले भी सलमान के साथ काम कर चुका है।

यह हीरो कोई और नहीं बल्कि राहुल रॉय हैं। आशिकी से रातोंरात स्टार बने राहुल को लेकर चर्चा हो रही है कि वह शायद सिकंदर मूवी में सलमान के साथ नजर आ सकते हैं। हाल ही में, अभिनेता ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलमान के साथ एक तस्वीर शेयर की। इस फोटो में सलमान सिकंदर के लुक में नजर आ रहे हैं।

pc- punjabkesari.in