Silver Crash: चांदी की कीमतों में भारी गिरावट,एक ही झटके में टूटे 1,06,092 रुपए, सोना भी 20 हजार टूटा

इंटरनेट डेस्क। बड़ी तेजी के साथ भाग रही चांदी को बड़ा झटका लगा है। जी हां गोल्ड और सिल्वर मार्केट में 30 जनवरी को बड़ी गिरावट देखने को मिली। रात 11.55 पर कारोबार खत्म हुआ, प्रॉफिट बुकिंग के कारण मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स पर चांदी 1,06,092 रुपए गिर गई। इसके साथ ही 1 किलो चांदी का भाव 2,93,801 रुपए पर आ गया।

29 जनवरी को चांदी का भाव 3,99,893 रुपए पहुंच गया था। इस तरह इसमें एक दिन में 26.53 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। सोने में भी 20,323 रुपए की गिरावट रही। 10 ग्राम सोना 1,49,080 रुपए पर आ गया। 29 जनवरी को सोना 1,69,403 रुपए पर था। 

बता दें कि कई ऐसे लोग हैं जो अभी शादी विवाह के कारण सोना और चांदी खरीदने की सोच रहे है। लेकिन बढ़ते भाव को देखते हुए लोगों के लिए दोनों ही चीजें खरीदना मुश्किल हो रहा है।

pc- wsj.com