SL VS ENG: इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका के खिलाफ बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड
- byShiv
- 04 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज खेली गई। यह सीरीज श्रीलंकाई जमीन पर हुई, जिसमें इंग्लैंड ने मेजबान श्रीलंका का क्लीन स्वीप कर दिया है। यह उस समय हुआ हैं जब मेजबान श्रीलंका को कुछ ही दिनों बाद टी20 क्रिकेट के सबसे टूर्नामेंट की मेजबानी करनी है।
श्रीलंका ने बेहद शर्मनाक प्रदर्शन किया और इस मैच में हार के साथ ही इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अब एक नया टी20 रिकॉर्ड बना दिया है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले कमाल कर दिखाया है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के तीसरे टी20 में बेहद रोमांचक जीत हासिल की और इसी के साथ उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़ा रिकॉर्ड बनाया।
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने ना सिर्फ विश्व कप से पहले मेजबान श्रीलंका की जमीन पर 3-0 से सीरीज जीती है, बल्कि एक प्रमुख आईसीसी टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड भी बना दिया है। श्रीलंका ने इंग्लैंड को लगातार 11 टी20 मैचों में हराते हुए ये रिकॉर्ड बनाया है। इसके अलावा इंग्लैंड ने विदेशी जमीन पर अपने सबसे कम टी20 स्कोर को डिफेंड करने का कमाल भी कर दिखाया है।
PC- espncricinfo.com






