SL vs ENG: श्रीलंका ने वनडे इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत की दर्ज, अपने नाम की ये उपलब्धि
- byShiv
- 23 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। श्रीलंका के बल्लेबाजों ने ट्राई सीरीज में इंग्लैंड के गेंदबाजों की रेल बना दी और एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। जी हां इस मैच में पवन रत्नायके (130 रन) और दासुन शनाका (97 रन) शानदार पारियों के दम पर पाकिस्तान की मेजबानी में खेली जा रही वनडे ट्राई सीरीज के तीसरे मुकाबले में श्रीलंका ने वनडे इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ रावलपिंडी के मैदान पर खेले गए मुकाबले में 430 रनों के रिकॉर्ड चेज का पीछा सफलतापूर्वक किया।
इस मैच में श्रीलंका ने दो विकेट से जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान हैरी ब्रूक (202) की दोहरी शतकीय पारी के दम पर 50 ओवर्स में 429 रनों का स्कोर बनाया था। इसके बाद श्रीलंका की तरफ से पवन रत्नायके ने130 और दासुन शनाका ने 97 रनों की पारी खेली श्रीलंका को आसान जीत दिला दी।
इस जीत से श्रीलंका ने भारतीय टीम को पीछे छोड़ दिया है। वह अब एकदिवसीय क्रिकेट में एशियाई टीम के तौर पर सर्वाधिक सफल रन चेज करने वाली टीम बन गई है। इससे पहले सितंबर महीने के आखिर में शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में 406 रनों का टारगेट हासिल किया था।
PC- cricinfo.com






